बलरामपुर में माइक्रोफाइनेंस रकम का मामला: 62 ग्राहकों से लिए 23.25 लाख जमा नहीं करने का आरोप
स्वमान फाइनेंशियल सर्विसेज के पूर्व शाखा प्रबंधक और क्षेत्र सहायक पर लोन खाते बंद कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप है. वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है.
