दिल्ली में दिवाली प्रदूषण का नया आकलन: पूरा डेटा मिलता तो औसत PM2.5 49% अधिक दिखता
CREA के विश्लेषण के मुताबिक, 59 निगरानी केंद्रों के 1,416 अपेक्षित रीडिंग-घंटों में 255 आंकड़े उपलब्ध नहीं थे. ऊपरी सीमा मानकर गणना करने पर औसत PM2.5 269 से बढ़कर 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो सकता था.
