पहाड़गंज बार फायरिंग का आरोपी घायल: सोनिया विहार में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
पंचकुइयां रोड स्थित बार में गोलीबारी के मामले में वांछित सतिंदर उर्फ कांता को पुलिस ने सोनिया विहार से पकड़ा. कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया.
