बेंगलुरु में AI ट्रैफिक चालान पर सवाल: गिटार को पिलियन समझने के बाद मानवीय जांच की जरूरत फिर सामने आई
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के अनुसार AI सिस्टम की सटीकता करीब 99% है, लेकिन आंतरिक आकलनों में कुछ उल्लंघनों के मामलों में यह 80-90% तक गिरने की बात सामने आई है. नागरिकों को गलत चालान के खिलाफ ऑनलाइन, ईमेल या ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर में आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा है.
