साइना नेहवाल की बच्चों के खेल पर सलाह: तीन-चार साल की उम्र से शुरुआत, फोन से ज्यादा मैदान पर जोर
पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि बच्चों को कम उम्र में अलग-अलग खेल आजमाने का मौका देना चाहिए. उन्होंने पेशेवर खेलों की आर्थिक चुनौतियों और कोच की भूमिका में अभिभावकों के सीमित हस्तक्षेप पर भी बात की.
