जम्मू-कश्मीर में OPS का रास्ता खुला: 24 दिसंबर 2009 से पहले विज्ञापित पदों पर भर्ती कर्मचारियों को एकमुश्त विकल्प
जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेश के तहत उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना चुनने का अवसर दिया गया है, जिनकी भर्ती के पद या रिक्तियां 24 दिसंबर 2009 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित हुई थीं, लेकिन वे बाद में NPS के दायरे में आ गए.
