दिल्ली-NCR में करवा चौथ पर बारिश: बादल छाए तो रात 8 बजे के बाद भी चांद के दीदार में देरी
29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन दिल्ली-NCR में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम में बदलाव के बीच शाम को बादल चांद दिखने में बाधा डाल सकते हैं. नई दिल्ली में चंद्रोदय का संभावित समय रात करीब 8:12 से 8:17 बजे के बीच है.
