दिल्ली में विरासत यात्राओं की शुरुआत: 24 अक्टूबर को महरौली पार्क से पहला वॉक, शुल्क ₹500 प्लस GST
दिल्ली विकास प्राधिकरण और INTACH के दिल्ली चैप्टर की साझेदारी में छह महीने तक विरासत और प्रकृति यात्राएं आयोजित की जाएंगी. पहला वॉक 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे महरौली पुरातत्व पार्क में होगा.
