दिल्ली की प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाईं: 70 से ज्यादा फोटो हटने पर कलाकार ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की सोलो प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले दिल्ली के प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरें हटाई गईं. रेहान और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है.
