दिल्ली में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: चुनाव आयोग से मिलने की मांग पर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
राहुल गांधी समेत प्रदर्शनकारी सांसद कथित चुनावी गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयुक्त से सीधे सवाल करना चाहते हैं. पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए क्षेत्र में धारा 163 लागू होने की बात कही.
