दिल्ली हाई कोर्ट ने जुर्माना माफ किया: वकीलों को बार एसोसिएशन कर्मचारियों के लिए चाय-समोसे बांटने होंगे
चेक बाउंस मामले में याचिका खारिज करते हुए अदालत ने पहले ₹50,000 का जुर्माना लगाया था. बाद में राहत देते हुए एक सप्ताह के भीतर दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कर्मचारियों को चाय और समोसे बांटने की शर्त रखी गई.
