‘तुनक तुनक तुन’ में अकेले क्यों नजर आए थे दलेर मेहंदी? बेटे गुरदीप ने बताया कारण
गुरदीप मेहंदी के मुताबिक, उस दौर में इंडीपॉप गानों की सफलता को मॉडल्स और महंगी कारों से जोड़कर देखा जाता था. दलेर ने इसी धारणा को चुनौती देने के लिए वीडियो में सिर्फ खुद नजर आने का फैसला किया.
