अनुराग कश्यप के खिलाफ जमानती वारंट: सूरत कोर्ट में पेश न होने पर कार्रवाई, 24 दिसंबर को अगली सुनवाई
सूरत की अदालत ने ब्राह्मण समुदाय पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी से जुड़े मामले में फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. अदालत के समन और अखबार में प्रकाशित सार्वजनिक सूचना के बाद भी वह पेश नहीं हुए.
