जावेद अख्तर ने रश्मिका को तमिल अभिनेत्री कहा: यूजर्स की आपत्ति के बाद बोले- मैं अपनी गलती सुधारता हूं
रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण को लेकर ऑनलाइन आलोचना के बीच जावेद अख्तर ने उनका बचाव किया था. हालांकि, उनके पोस्ट में रश्मिका को तमिल अभिनेत्री बताने पर यूजर्स ने सुधार किया, जिसके बाद अख्तर ने गलती स्वीकार कर ली.
