राजपुर में भूमिहीनों के लिए आवेदन शुरू: अभियान बसेरा के तहत जांच के बाद मिलेगा वासगीत पर्चा
बिहार के बक्सर जिले के राजपुर अंचल में भूमिहीन और वासविहीन परिवारों से आवासीय भूमि के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. पात्रता की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद योग्य परिवारों को सरकार के मानकों के अनुसार वासभूमि का पर्चा दिया जाएगा.
