गुजरात के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती: प्रधानाचार्य की लिखित अनुमति के बिना फोटो-वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रतिबंधित
राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूल परिसरों में आने वाले बाहरी लोगों का ब्योरा दर्ज करने और छात्रों की तस्वीरों, वीडियो तथा निजी जानकारी के इस्तेमाल पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं.
