विसावदर में पानी संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन: तीन महीने से आपूर्ति बाधित, नगरपालिका में मटके फोड़कर जताया रोष
गुजरात के विसावदर में महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीवरेज का काम शुरू होने के बाद से कई इलाकों में नियमित पानी नहीं मिल रहा है. नगरपालिका ने कम जलस्तर और कम बारिश को मौजूदा संकट की वजह बताया है.
