अहमदाबाद में बारिश राहत के लिए 75 आवेदन: महानगरपालिका ने फूड मार्केट जांच और 80 हजार स्ट्रीट लाइट बदलने के निर्देश दिए
23-24 जुलाई की भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए आवेदन की समयसीमा 30 सितंबर को खत्म हुई. स्टैंडिंग कमेटी में त्योहारों के दौरान फूड स्टॉल की जांच और कमजोर रोशनी वाली स्ट्रीट लाइट बदलने पर भी फैसले लिए गए.
