भुज में मैंग्रोव संरक्षण का नया पोर्टल लॉन्च: गुजरात में 27,652 हेक्टेयर क्षेत्र में काम पूरा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में MISHTI योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. कच्छ के कोरी क्रीक क्षेत्र के 12,450 हेक्टेयर हिस्से को भी संरक्षण और पुनर्स्थापना कार्यक्रम में शामिल किया गया है.
