कर्नाटक के E20 विवाद में तेल कंपनियों का पलटवार: IOCL, BPCL और HPCL ने जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कर्नाटक सरकार ने कुछ पेट्रोल नमूनों में 26 से 31 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलने का दावा किया था. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने कहा कि यह निष्कर्ष निर्धारित तकनीकी और वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप की गई जांच से समर्थित नहीं हैं.
