बेटे को खोने के बाद सौर सिंचाई बनी सहारा: लाडली खातून 35 से 38 किसानों को पानी देकर कमा रहीं करीब एक लाख रुपये
मुजफ्फरपुर के बहवानपुर की लाडली खातून ने खेत में करंट लगने से बेटे की मौत के बाद सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवसाय शुरू किया. JEEViKA और सहयोगी संस्थाओं की मदद से अब वह किसानों को पानी उपलब्ध कराने के साथ अपनी आय का जरिया भी बना रही हैं.
