गौर गोपाल दास ने सफलता की दौड़ पर दी सलाह: परिवार को सुविधाओं के साथ आपका समय और मौजूदगी भी चाहिए
गौर गोपाल दास ने महत्वाकांक्षा, जिम्मेदारियों और आत्म-देखभाल के बीच संतुलन की जरूरत पर जोर दिया. उनका कहना है कि परिवार के लिए कमाई और पेशेवर तरक्की जरूरी हो सकती है, लेकिन इसके चलते स्वास्थ्य, मानसिक शांति और रिश्तों के लिए समय खत्म नहीं होना चाहिए.
