मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम: अगले दिनों रात का पारा 2 डिग्री तक गिरने के आसार
5 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है. धनतेरस और दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है.
