डोंगरगढ़ में मंदिर की जमीन का मुआवजा: हाई कोर्ट ने रोक से किया इन्कार, मालिकाना विवाद सिविल कोर्ट में रहेगा
हनुमान मंदिर प्रबंधन ने खसरा नंबर 1630 और 1631 की 3.35 एकड़ जमीन पर दावा किया था. हाई कोर्ट ने कहा कि स्वामित्व, जमीन की पहचान और पुराने दस्तावेजों से जुड़े सवालों का फैसला साक्ष्यों के आधार पर सिविल कोर्ट करेगा.
