उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य: धामी बोले, अब हर नागरिक तक डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पहुंचाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नवसाक्षरों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल करना अंत नहीं, बल्कि डिजिटल जागरूकता, वित्तीय समझ, स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन कौशल के विस्तार की नई शुरुआत है.
