प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ₹20 का सालाना प्रीमियम: अचानक दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता पर मिलता है बीमा कवर
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक साल की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना है. 18 से 70 वर्ष की आयु वाले बैंक या डाकघर खाताधारक इसमें शामिल हो सकते हैं. प्रीमियम खाते से ऑटो-डेबिट होता है और कवर हर साल 1 जून से 31 मई तक रहता है.
