साइबर अपराध की 53.93 लाख शिकायतें: छह साल में सिर्फ 2.4% मामलों में एफआईआर दर्ज हुई
राज्यसभा की गृह मामलों से संबंधित स्थायी समिति की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2024 के बीच नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर आई शिकायतों में केवल 1.30 लाख मामलों में एफआईआर दर्ज की गई. समिति ने डेटा देरी और अपराधों की अधूरी गिनती पर चिंता जताई है.
