25 साल बाद गांव लौटे मंगड़ू राम: पिता-भाई की हत्या के बाद बोले, सुरक्षा बलों की तैनाती कम न हो
अबूझमाड़ के रहने वाले और ओरछा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मंगड़ू राम नुरेटी ने नक्सली हिंसा के दौर, परिवार के विस्थापन और अपने राजनीतिक सफर के बारे में बताया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.
