नेहरू के 51 कार्टन दस्तावेज लौटाने की मांग: बीजेपी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से PMML को कागजात देने को कहा
बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने दावा किया कि इन दस्तावेजों में एडविना माउंटबेटन समेत कई प्रमुख व्यक्तियों के साथ जवाहरलाल नेहरू का पत्राचार शामिल है. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार कागजात गायब नहीं हैं, बल्कि 2008 में सोनिया गांधी के अनुरोध पर उन्हें वापस लिया गया था.
