लद्दाख के लिए नए शासन ढांचे पर सात सवाल: प्रत्यक्ष चुनाव और शक्तियों के बंटवारे पर मांगा गया लिखित प्रस्ताव
गृह मंत्रालय ने लद्दाख के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित केंद्रशासित प्रदेश-स्तरीय निकाय, स्वायत्त जिला परिषदों और पंचायतों के बीच अधिकारों व जिम्मेदारियों पर सुझाव मांगे हैं. अगली बातचीत अक्टूबर में प्रस्तावित है.
