बदरीनाथ के तप्तकुंड में स्नान पर सावधानी: चिकित्सकों ने ज्यादा देर रुकने और कई डुबकी लगाने से चेताया
प्राकृतिक रूप से गर्म और सल्फरयुक्त पानी वाले तप्तकुंड में लंबे समय तक स्नान से चक्कर, बेहोशी और हृदय संबंधी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है. चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं को दो-तीन डुबकी के बाद बाहर आने की सलाह दी है.
