अनवर इब्राहिम ने जाकिर नाइक पर भारत से बातचीत मानी: मलेशियाई पीएम ने केरल के एक वरिष्ठ मौलवी से मुलाकात की बात भी कही
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत के साथ हुई निजी बातचीत में उठा था. उन्होंने केरल के इस्लामी विद्वान कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से मुलाकात की भी जानकारी दी.
