देश का 2,843 किमी DFC नेटवर्क पूरी तरह चालू, JNPT से दादरी तक माल ढुलाई को सीधा रूट
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आखिरी 326 किमी के तीन सेक्शन शुरू होने के बाद रोजाना 426 से अधिक मालगाड़ियों के संचालन का दावा है. इससे बंदरगाहों, औद्योगिक क्षेत्रों और उत्तर भारत के बाजारों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.
