हैदराबाद के वट्टेपल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, छह गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
फलकनुमा पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक को शक था कि मृतक ने उसकी मां की बीमारी और मामा की मौत के लिए कथित काला जादू किया था. जांच में छह चाकू-खंजर और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं.
