ईरान के साथ आर्थिक सहयोग पर भारत को अमेरिकी प्रतिबंधों की चेतावनी
ट्रंप प्रशासन ने तेहरान की आर्थिक नाकेबंदी कड़ी करने के संकेत दिए हैं. भारत के ईरान से कूटनीतिक और कारोबारी संपर्कों के बीच वॉशिंगटन ने प्रतिबंधों से बचने में मदद न करने की चेतावनी दी है.
