आंध्र प्रदेश में चक्रवात राहत पर नायडू का जोर: कहा, चुनाव और राजनीति से पहले प्रभावितों तक मदद पहुंचाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बापटला और गुंटूर जिलों के प्रभावित इलाकों का दौरा कर फसल, बिजली और सिंचाई ढांचे के नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि राहत मिलने तक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे.
