तेलंगाना में महिला कंडक्टर की मौत: चलती बस से गिरने के बाद 10 दिन तक अस्पताल में चल रहा था इलाज
भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में 25 अक्टूबर को हुई घटना में मणुगुरु डिपो की 24 वर्षीय कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुई थीं. पुलिस के अनुसार, टिकट के खुले पैसे को लेकर यात्री से विवाद के दौरान उन्हें कथित तौर पर बस से धक्का दिया गया.
