भारत ने बांग्लादेशी आरोपों पर टिप्पणी से किया परहेज: शेख हसीना की वापसी और प्रत्यर्पण को अलग-अलग मुद्दा बताया
भारत ने बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए दोनों देशों के बीच सकारात्मक और रचनात्मक संबंधों की प्रतिबद्धता दोहराई. नई दिल्ली का मानना है कि पासपोर्ट और प्रत्यर्पण के सवालों को एक साथ नहीं देखा जाना चाहिए.
