हैदराबाद में जल संकट गहराया: टैंकरों की मांग 233% बढ़ी, बासर यूनिवर्सिटी की कक्षाएं ऑनलाइन
हैदराबाद में अक्टूबर के दौरान अब तक 62,565 टैंकर बुक किए गए हैं. कम बारिश, तेजी से गिरते भूजल स्तर और घटते जलाशय भंडार के बीच जल बोर्ड ने खपत 20% घटाने की अपील की है.
