फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर साधा निशाना: कहा- अधिकारों के लिए एकजुट नहीं हुए तो पहचान मिट जाएगी
बारामुला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने केंद्र की नीतियों और कश्मीर मुद्दे पर अपनी चिंताएं रखीं. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की.
