जयपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत: केस वापस लेने से इनकार पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
जयपुर के कालवाड़ क्षेत्र में गैंगरेप पीड़िता के 58 वर्षीय पिता का शव फंदे से लटका मिला था. परिवार ने चार आरोपियों पर हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.
