जयपुर एयरपोर्ट की दीवार फांदकर घुसा व्यक्ति: CISF ने पकड़ा, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की
17 नवंबर की रात टर्मिनल-2 के पास हुई घटना में पश्चिम बंगाल निवासी 40 वर्षीय नंदा दुलाल दास को CISF ने पकड़कर एयरपोर्ट पुलिस के हवाले किया. पूछताछ में उसने पीछा किए जाने से बचने के लिए दीवार फांदने की बात कही.
