श्रीगंगानगर में मिलावटी घी पर छापा: 22,138 लीटर घी और 3.50 लाख रुपये जब्त, तीन गिरफ्तार
सीआईडी, स्थानीय पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में दो कारोबारी परिसरों से संदिग्ध घी बरामद हुआ. नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और परिसरों को सील कर दिया गया है.
