श्रीशैलम में भ्रामराम्बा देवी की अनोखी परंपराएं: साल में एक दिन हटता है स्वर्ण मुखकवच, नवरात्रि में विशेष पूजन
आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में भ्रामराम्बा देवी को आठ भुजाओं वाली महिषासुरमर्दिनी के रूप में पूजा जाता है. नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन, सुहासिनी पूजा, श्रीचक्र आराधना और संयुक्त शोभायात्रा प्रमुख आयोजन होते हैं.
