रांची में शाई होप का ऐतिहासिक शतक: भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर टीम को 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल करने में मदद की. जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.
