कोरबा के घर में पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर: भारी बारिश के बीच रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियों के दौरान आंगन में अजगर दिखने से परिवार में घबराहट फैल गई. प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद से उसे पकड़ा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया.
