रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखी सजावट: दो करोड़ की करेंसी, 40 देशों के नोट और चांदी के 52 हाथी
दिवाली पर धनतेरस से भाई दूज तक मंदिर को भक्तों की जमा नकदी, विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य वस्तुओं से सजाया गया है. पांच दिन बाद जमा सामग्री संबंधित भक्तों को लौटाने की व्यवस्था है.
