छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में यलो अलर्ट: गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका, 24 घंटे बाद तापमान गिरेगा
मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद और बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश व आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. दक्षिणी हिस्सों में बारिश के बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है.
