देवास में चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी की मौत: अवैध शराब से भरे वाहन का चालक ट्रक छोड़कर फरार
खातेगांव पुलिस की टीम इंदौर-बैतूल हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एक आयशर वाहन आगे बढ़ा और थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
