हापुड़ में चलती कार पर स्टंट: छत पर खड़े युवक ने उड़ाए रुपये, वाहन से छोड़ी गई आतिशबाजी
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरूरपुर गांव का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही है.
